मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर की सुबह ग्वालियर वासियों के लिए गौरवान्वित रही। 

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने ग्वालियर को सिटी ऑफ म्यूजिक की मान्यता दी। 

 इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए तानसेन कर्मस्थली ग्वालियर वासियों को बधाई दी।

उन्होंने लिखा मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस के अवसर पर खासकर ग्वालियर वासियों के लिए एक गौरव भरा ऐतिहासिक पल

संगीत का शहर : ग्वालियर को यह दर्जा संगीत सम्राट तानसेन व बैजू बावरा के गायन और रचनाओं के कारण प्राप्त हुआ। 

31 अक्टूबर को यूनेस्को ने वर्ल्ड सिटीज डे पर विश्व के 55 शहरों  को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया। 

यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज में भारत के दो शहर शामिल किए गए पहला  ग्वालियर तथा दूसरा केरल साहित्य के लिए। 

UNESCO एक संगठन है जो शिक्षा एवं संस्कृति के सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करने का प्रयास करता है। 

मध्यप्रदेश स्थापना की संघर्ष भरी कहानी 1 नजर में