Xiaomi 14 Ultra Pro : काफी लंबे समय के इंतेजार के बाद शाओमी अब ग्लोबल मार्केट में अपना फ्लैग्शिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। यह अपकमिंग फोन अगले महीने तक ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी पेश किए जाने की उम्मीद है। पर इसकी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। टिप्सटर ने बताया की यह फोन फोटोग्राफी मे कुछ नया करने जा रहा है, जिसके लिए फैंस इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं।
Xiaomi 14 Ultra Pro Specifications
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन फरवरी के अंत या आरंभिक मार्च मे लॉन्च किया जाएगा। जिसमे बेहतर फोटोग्राफी के लिए Leica Summilux लेंस ऑफर किए जाएंगे। जो DSLR जैसे फोटोग्राफी एक्सपेरियन्स उपलब्ध कराएगा। माई स्मार्ट प्राइस के अनुसार यह फोन अच्छे पावर बैंक की तरह भी कार्य करेगा। साथ ही 120W के चार्जर की मदद से बहुत कम समय मे चार्ज हो जाता है, और 50W की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। जिससे यूजर एक्सपेरियन्स काफी हद तक एन्हैन्स हो जाएगा। साथ ही इस स्मार्टफोन का डिजाइन भी जबरदस्त होने वाला है।
50MP कैमरा और 8 GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Moto G24 Power
Xiaomi 14 Ultra Pro Display & Performance
शाओमी इस फोन में 6.7 इंच का 2K Amoled Display का इस्तेमाल कर सकता है, जो 120 Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही बेहतर परफ़ोर्मेंस के लिए इसमे लैटस्ट snapdragon 8 Gen 3 लगाया जाएगा, जो 16GB रैम व 1TB की मैसिव स्टोरेज के साथ ऑफर किया जा सकता है।

Xiaomi 14 Ultra Pro Camera
जैसा कि अब तक समझ गए होंगे फोन की मेन हाइलाइट इसका दमदार कैमरा होने वाला है। इसके बैक साइड मे ट्रिपल कैमरा सेटप मिलने की उम्मीद है, जिसमे 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 MP का टेलेफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं फ्रन्ट में पंच होल सेटप के साथ 32 MP के एक बेहतर सेल्फ़ी कैमरा मिलने की खबर भी सामने आ रही है।
हमारे Whatsapp | Telegram ग्रुप से जुड़ें।