MP Gas Cylinder Yojana 2023 : 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, 15 सितंबर से आवेदन शुरू!!

MP Gas Cylinder Yojana 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 अगस्त को रक्षाबंधन मनाकर घोषणा करते हुए कहा था कि, लाड़ली बहनों को अब 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा अब MP Gas Cylinder Yojana के संदर्भ में सूचना जारी कर दी गई है, जिसके आवेदन 15 सितंबर से शुरू होंगे। योजना के पोर्टल पर ऐसी महिलाओं का पंजीकरण किया जायेगा, जिनके पास पहले से ही LPG गैस कनेक्शन मौजूद हैं।

MP Gas Cylinder yojana 2023 के आवेदन हेतु पात्रता

  • आवेदक महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी होने के साथ-साथ विवाहित होनी चाहिए जिसमें विधवा व तलाकशुदा महिलायें शामिल रहेंगी।
  • आवेदक महिला 1 जनवरी 2023 को 23 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हो व उसकी अधिकतम आयु 60 वर्ष से कम हो।
  • महिला की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • महिला पूर्व गैस कनेक्शन धारी हो।

MP Gas Cylinder yojana 2023 के आवेदन हेतु प्रक्रिया

  • आवेदक महिला को राज्य सरकार के लाड़ली लक्ष्मी योजना पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
  • महिला पूर्व गैस कनेक्शन धारी हो।
  • आवेदन में महिला की LPG connection ID व समग्र ID की आवश्यकता होगी।
  • यह पंजीकरण प्रत्येक गाँव/शहर के वार्ड में सरकार द्वारा बनाए गए LPG कनेक्शन केंद्र पर होगा।
  • 25 सितम्बर को राज्य सरकार द्वारा आवेदक महिला की जानकारी लाड़ली लक्ष्मी पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।

MP Gas Cylinder yojana 2023  के तहत मिलने वाले अनुदान की प्रक्रिया

  • लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर कंपनी द्वारा निर्धारित विक्रय मूल्य पर ही खरीदना होगा।
  • महिलाओं द्वारा 450 रुपए से अधिक भुगतान की गई राशि उनके बैंक खाते में वापस डाल दी जाएगी।
  • प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी बहनों के बैंक खाते में गैस कंपनी द्वारा लाभ राशि डाली जाएगी।
  • ऐसी बहनें जो प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी नहीं है, उनके खाते में लाभ राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत लाड़ली बहन योजना 1 माह में अधिकतम 1 गैस मतलब सालाना 12 गैस सिलेंडर रिफिल करवा सकती हैं।
MP Gas Cylinder Yojana 2023
MP Gas Cylinder Yojana 2023

MP Gas Cylinder yojana 2023 से होने वाले सामाजिक प्रभाव

  • मध्यप्रदेश में महिलाओं की शिक्षित एवं आर्थिक रूप से स्थिरता प्रदान करने हेतु यह योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है।
  • लाड़ली बहना योजना स्वास्थ्य सेवाओं के पहुंच को सुनिश्चित करने का भी लक्ष्य रखती है, जिससे बेटियों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे और वे सकारात्मक जीवन जी सकें।
  • योजना के माध्यम से बेटियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षित रखने के कारण जनसंख्या नियंत्रण में मदद हो सकती है, जो समाज के लिए सकारात्मक है।
  • योजना के माध्यम से सभी घरों को LPG कनेक्शन से जोड़ कर चूल्हा आधारित परंपरागत तकनीक से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न –

1) इस योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर की कीमत क्या है?

मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत माह में एक बार गैस सिलेंडर को 450 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।

2) लाड़ली बहना योजना के पंजीकरण कबसे शुरू होंगे?

सितंबर माह से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु आवेदन शुरू हो गए है। आप भी नीचे दी गई लिंक के माध्यम से अभी आवेदन कर सकते है।

3) क्या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के भाषण के अनुसार केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

4) लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने हेतु न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

लाड़ली बहना योजना में आवेदन हेतु बालिकाओं की न्यूनतम 23 वर्ष व पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होना चाहिए।

5) MP Gas Cylinder Yojana 2023 कौन सी सरकार के द्वारा चलाई जा रही है?

यह योजना तत्कालीन राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिर्फ मध्यप्रदेश में चलाई जा रही है।

MP Gas Cylinder Yojana 2023
MP Gas Cylinder Yojana 2023

 महत्वपूर्ण लिंक

1. लाड़ली बहना पंजीकरण करने हेतु[REGISTRATION]
2. आवेदन एवं भुगतान की स्थिति जानने के लिए[APPLY]
3. हमसे जुड़ने के लिए[Whatsapp] | [TELEGRAM]
4. हमारी वेबसाईट[NEWS CROWD]

1 thought on “MP Gas Cylinder Yojana 2023 : 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, 15 सितंबर से आवेदन शुरू!!”

Leave a Comment