MP Medhavi Yojana
मेधावी योजना की प्रतीक्षा कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी। मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने MP Medhavi Yojana हेतु वर्ष 2022-2023 के आवेदन लेना शुरू कर दिए है। इच्छुक विद्यार्थी नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर आवेदन कर सकतें हैं।
MP Medhavi Yojana के लिए पात्रता की शर्तें –
- विद्यार्थी मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो।
- विद्यार्थी के अभिभावक की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से काम हो।
- माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बारहवी की परीक्षा में 70% या CBSE/ICSE द्वारा आयोजित परीक्षा में 85% उआ उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
स्नातक स्तर की शिक्षा हेतु प्रावधान –
1. इंजीनियरिंग क्षेत्र :- अगर कोई भी विद्यार्थी JEE मेंस की परीक्षा में 1.5 लाख के अंदर रैंक प्राप्त करता है, और शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के माध्यम से पढ़ाई करता है तो उसके कॉलेज शुल्क का वहन मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा किया जायेगा। अगर वह विद्यार्थी प्राइवेट कॉलेज के माध्यम से पढ़ाई करता है तो उसके व्यक्तिगत खाते में 1.5 लाख रुपये डाले जाएंगे।
2. मेडिकल क्षेत्र :- जिन विद्यार्थियों ने NEET की परीक्षा के आधार मध्यप्रदेश में स्थित प्राइवेट कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया हो, उन विद्यार्थियों का देय शुल्क राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा। ऐसे प्राइवेट संस्थान जो स्वयं के द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर प्रवेश देते हैं उन्हे भी इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जायेगा।
3. विधि क्षेत्र :- CLAT ( कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट ) अथवा स्वयं के द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में 12वी के बाद प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का देय शुल्क राज्य शासन द्वारा वहन किया जावेगा।
4. स्नातक प्रोग्राम :- भारत सरकार के समस्त विश्वविद्यालय में संचालित ग्रेजुएशन प्रोग्राम के विद्यार्थियों का देय शुल्क राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जायेगा। साथ ही पॉलिटेक्नीक कॉलेज में संचालित समस्त डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को योजना के अंतर्गत शामिल किया जायेगा।
MP Medhavi Yojana की अन्य शर्तें –
इस योजना के अंतर्गत लाभ पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेक्षित संस्था के नियमानुसार पाठ्यक्रम को समय सीमा में पूरा करना होगा। तथा शासकीय संस्थाओं के विद्यार्थियों को देय शुल्क संस्था के खाते में देय होगा, जबकि निजी संस्थाओं के विद्यार्थियों का देय शुल्क विद्यार्थियों के खाते में देय होगा।
MP Medhavi Yojana हेतु आवेदन प्रक्रिया:-
- आवेदन हेतु सबसे पहले आपको स्कालर्शिप पोर्टल पर रेजिस्ट्रैशन करना होगा। रेजिस्ट्रैशन के पश्चात आपको यूजर id व पासवर्ड प्राप्त होंगे।
- प्राप्त यूजर id पासवर्ड व अपने डॉक्युमेंट्स को अपलोड करके आप आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के बाद आपको इसका प्रिन्ट निकालकर इसे सम्हालकर रखना होगा यह आपके प्रवेश के समय मांगा जायगा।
- संबंधित विश्वविद्यालय आपके सभी प्रमाण पत्रों के साथ बैंक कहते को verify करेगा। जिसके पश्चात आपके सैंगशन को निर्धारित कर आपकी राशि खाते मे ट्रैन्स्फर कर दी जाएगी।
MP Medhavi Yojana से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक :-
1. पंजीकरण करने हेतु रेजिस्ट्रैशन पर क्लिक करें। | [REGISTRATION] |
2. आवेदन करने हेतु अप्लाइ पर क्लिक करें। | [APPLY] |
3. MP Medhavi Yojana से संबंधित सूचना पढ़ने के लिए नोटिस पर क्लिक करें। | [NOTICE] |
4. स्कालर्शिप की स्थिति जाँचने के लिए ट्रेक पर क्लिक करें। | [TRACK] |
5. स्कालर्शिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट पर जाने के लिए स्कालर्शिप पर क्लिक करें। | [SCHOLARSHIP] |
6. हमसे जुड़ने के लिए टेलेग्राम पर क्लिक करें। | [TELEGRAM] |
7. हमारी वेबसाईट विज़िट करने के लिए न्यूज क्राउड पर क्लिक करें। | [NEWS CROWD] |
ध्यान रखने योग्य बातें :-
- आवेदन करने से पूर्व तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा जारी सूचना को पूरा पढ़ें।
- आवेदन करने से पंजीकरण अवश्य कर लें उसके बाद ही आपको यूजर id पासवर्ड प्राप्त होंगे।
- अपने सारे प्रमाणपत्रों को समय के साथ अपडेट रखें।
- अपनी फोटो, ID व हस्ताक्षर को स्कैन करके तैयार रखें।
- आवेदन को सबमिट करने से पहले एक बार अच्छे से पढे।
- आवेदन करने के पश्चात प्रिन्ट को सम्हालकर कर रखें।
- ध्यान रखे अभी मात्र 2022-2023 सत्र के विद्यार्थियों के आवेदन हो रहे हैं, 2023-2024 के छाए-छात्राओं के आवेदनों के लिए अलग से तिथि जारी की जाएगी।