MPPSC 2024 Vacancy Increased : मध्यप्रदेश में राज्य सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल आयोग ने साल 2024 में होने वाली इस नियुक्ति के लिए मात्र 60 पदों पर ही नोटिफिकेशन निकाल था, जो बात सभी अभ्यर्थियों को परेशान कर रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए एक MPPSC ने राज्य सेवा के पदों में बढ़ोत्तरी कर दी है।
आपको बात दे कि MPPSC में आवेदन करने की प्रक्रिया अभी चल रही है, जिसके आवेदन 19 जनवरी से 18 फरवरी तक किए जाने है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने की योग्यता रखते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी पढ़कर आवेदन कर पाएंगे।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, 28 अप्रैल को होगी 2024 की प्रारम्भिक परीक्षा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, 28 अप्रैल को होगी 2024 की प्रारम्भिक परीक्षा
कब होगी परीक्षा
MPPSC 2024 Vacancy Increased : आयोग के अनुसार राज्यसेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2024 का आयोजन 28 अप्रैल को किया जाना है, जिसके प्रवेश पत्र 20 अप्रैल तक जारी कर दिए जाएंगे। इसमे आवेदन करने के लिए न्यूनतम 21 वर्ष की उम्र व भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

कितने पद बढ़ाए गए
MPPSC 2024 Vacancy Increased : 30 दिसंबर 2023 को जारी हुए विज्ञापन में यह भर्ती मात्र 60 पदों के लिए करी जानी थी, जिसके बाद अभ्यर्थी MPPSC से उम्मीद छोड़ बैठे थे। फिर आयोग ने इन पदों को बढ़ाकर 60 से 74 कर दिया, लेकिन उम्मीदवार के अनुसार ये पद भी असंतोषजनक थे। जिसके बाद मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने एक बार फिर इस परीक्षा में पदों को बढ़ाया है। अब राज्य सेवा 2024 की परीक्षा में कुल 110 पदों के लिए नियुक्ति करी जाएगी।
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने किया एलान, 4 महीने लेट होगी MPPSC Forest Mains 2023
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने किया एलान, 4 महीने लेट होगी MPPSC Forest Mains 2023
यह भी जान लें
MPPSC 2024 के लिए बढ़ाए गए इन पदों में राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए कुल 14 पद ही घोषित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आयोग ने इस परीक्षा को 4 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। पहले जारी हुए विज्ञापन के अनुसार राज्यसेवा वन परीक्षा 2023, 25 फरवरी 2024 को होना प्रस्तावित थी, जिसे बदलकर अब 30 जून 2024 कर दिया गया है।
हमारे Whatsapp | Telegram चैनल से जुड़ें।