75th Republic Day 2024
इस बार का गणतंत्र दिवस की मायनों मे खास होने वाला है, क्योंकि वर्ष 2023-2024 में भारत में ऐसी की गतिविधियां सम्पन्न हुई जो वैश्विक स्तर पर कीर्तिमान बन चुकी है। इस टॉपिक मे बात करने से पहले ये जान लेते है कि आखिर गणतंत्र दिवस मनाया क्यों जाता है? और हम हर साल 26 जनवरी को ही Republic Day क्यों सेलिब्रेट करते है?
Chandrayaan 3 India’s Pride : चांद में पानी की खोज से लेकर सॉफ्ट लैंडिंग करने तक ISRO का सफर
गणतंत्र दिवस मनाया क्यों जाता है?
75th Republic Day 2024 : वर्ष 1947 में देश से अंग्रेजी सत्ता पलायन करने के बाद हमें स्वतंत्रता मिली थी, पर एक लोकतान्त्रिक देश को चलाने के लिए उसका संविधान बहुत महत्वपूर्ण होता है, जो हमारे पास नहीं था। ऐसी स्थिति में हम अंग्रेजों द्वारा लाए गए वर्ष 1935 के अधिनियम के माध्यम से ही देश चला रहे थे। इसके बाद सभी संविधान सभा के सदस्यों ने मिलकर 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन के समय की लागत और कई देशों का संविधान पढ़के हमारे भारत देश के मूल संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया।
26 जनवरी को रिपब्लिक डे क्यों सेलिब्रेट किया जाता है?
75th Republic Day 2024 : भारतीय संविधान के निर्मित होने के 2 महीने बाद 26 जनवरी 1950 को यह संविधान पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया, और तब से भारत एक गणतांत्रिक देश कहलाया। तब से वर्तमन समय तक हम प्रतिवर्ष 26 जनवरी के ऐतिहासिक दिन को गणतंत्र दिवस के रूप मे मनाते हुए आए है, और इस वर्ष भारत 75 वे गणतंत्र दिवस 2024 (75th Republic Day) के रूप मे इस उतसव को मनाएगा।

इस बार के गणतंत्र दिवस मे क्या खास होगा ?
75th Republic Day 2024 : वर्ष 2023-2024 में भारत पूरी दुनिया मे सुर्खियों मे रहा है। हमने इस साल चाँद पर अपना उपग्रह उतारा, अयोध्या में वर्षों पुराना विवाद समाप्त कर भागवन श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई और देशी तकनीक के साथ इसरो ने तेजस नामक लड़ाकू विमान तैयार किया और पहली बार दुनिया के सबसे बड़े समूह G-20 की अध्यक्षता की। ये सारे ऐसे मुद्दे है जिनको लेकर भारत ने पूरी दुनिया से वाह – वाही बटोरी है और एक विकाशशील राष्ट्र होते हुए अमेरिका, रूस, जापान जैसे विकसित और टेक्नॉलजी में उन्नत देशों को चंद्रयान-3 के माध्यम से पीछे छोड़ दिया।
75th Republic Day 2024 : इन सभी खुशियों को बड़े अंदाज मे मनाने के लिए हर वर्ष की तरह गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जा रहा है, जिसे आप दूरदर्शन के माध्यम से लाइव देख पाएंगे। अच्छी बात यह है कि इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में सेना के 51 एयरक्राफ्ट, 29 हवाई विमान, चंद्रयान -3 की कॉपी व प्रभु श्रीराम मंदिर की झांकी शामिल होने वाली है।
Future of Ethanol fuel : गरीबी से लेकर प्रगति तक का सफर!
75 वे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कौन है?
75th Republic Day 2024 : राजशाही परंपरा के अनुसार भारत के प्रत्येक गणतंत्र दिवस मे किसी भी देश का प्रमुख हमारे समारोह का मुख्य अतिथि बनता है, पिछले वर्ष मिस्र देश के राष्ट्रपति अब्देल अल फतेह भारतीय गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बने थे, जबकि वर्ष 2024 के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के मुख्य अतिथि होंगे।
75th Republic Day 2024 : हाल ही मे मिली सूचना के अनुसार फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ उनके विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री भी भारतीय दौरे पर आ सकते है। इस खबर से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि समारोह के दौरान दोनों देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में कुछ बड़े निर्णय लिए जा सकते है।
हमारे Whatsapp | Telegram चैनल को फॉलो करें।