प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान
PM KUSUM YOJANA 2023 : देश में कई बार कम बारिश की वजह से फसलों की पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पाती है जिसके कारण किसान को भारी नुकसान होता है हमारे देश में अल्पवर्षा एक बड़ा विषय है जिसे देखकर भारतीय सरकार द्वारा किसानों के हित में PM KUSUM YOJANA 2023 जारी की गई है जहां आप आवेदन करके पहले आओ पहले पाओ के अंतर्गत इसका लाभ उठा सकते हैं।
Table of Contents
इसके बारे में जानकारी देते हुए उप-कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले कृषि विभाग पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा जिसके बाद पंजीकृत किसान सोलर पंप के लिए बुकिंग कर सकेंगे। PM KUSUM YOJANA 2023 में किसानों को किसानों का चयन “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करते समय किसानों को ₹5000 की टोकन मनी का भुगतान करना भी करना होगा।

PM KUSUM YOJANA 2023 से लाभ
इसके अंतर्गत सोलर प्लांट लगवाने वाले किसान को केंद्र सरकार से 30% व राज्य सरकार से 30% तक की सब्सिडी दी जाएगी इसके अतिरिक्त किसान बैंक से भी कुल लागत का 30% ऋण के रूप में प्राप्त कर सकता है, जिसका भुगतान 5-6 वर्षों में ट्रैक्टर के डीजल खर्च जितनी आसान किस्तों के माध्यम से कर सकते हैं। सरकार के अनुसार यह सोलर पैनल कम से कम 25 वर्षों तक यह कार्यशील रहेंगे।
किसान के खेतों में यह पैनल लग जाने के बाद वह दिन में भी सिंचाई कर पाएगा एवं अल्प वर्षा जैसी समस्याओं से अपनी फसल को बचा सकेगा। सोलर पंप चलाने के बाद बची हुई अतिरिक्त बिजली को किसान विद्युत वितरण कंपनी डिस्कॉम (DISCOM) को बेचकर पैसे भी कमा सकता है। कोई भी किसान मित्र अपनी बंजार या कम उपजाऊ जमीन पर यह प्लांट लगवा कर इसका लाभ ले सकता है इससे भूस्वामी को प्रतिवर्ष एक एकड़ जमीन पर कम से कम 60000 से 1 लाख तक रुपए तक की आमदनी अगले 25 वर्षों तक होती रहेगी।

किसान के पास 2 hp के सोलर पंप के लिए 4 इंच, 3 व 5 hp के पंप के लिए 6 इंच तथा 7.5 एवं 10 hp पंप के लिए 8 इंच की क्रियाशील बोरिंग होनी चाहिए। सोलर प्लांट लगवाने के लिए जमीन विद्युत सब-स्टेशन से 5 किलोमीटर के दायरे में होनी चाहिए। यह प्लांट किसान स्वयं या डेवलपर को अपनी जमीन पट्टे में देकर भी लगवा सकते हैं।
बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
-
प्रधानमंत्री कुसुम योजना क्या है?
प्रधानमंत्री कुसुम योजना किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई है। इसके द्वारा किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 60% की सब्सिडी दी जाती है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर सोलर पंप स्थापीकरण के लिए किसान को बैंक से लोन भी दिलाया जाता है।
-
प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरुआत कब हुई थी?
केंद्र सरकार द्वारा सर्वप्रथम इस योजना को फरवरी 2019 में मंजूरी दी गई थी।
-
इस योजना से क्या लाभ है?
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत लगे सोलर पंप से किसान अपर्याप्त वर्षा की स्थिति में सिंचाई कर सकता है और सिंचाई कके बाद बची और सोलर पैनल द्वारा बनी बिजली को बेचकर पैसे भी कमा सकता है।
-
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए पात्रता क्या है?
इसके लिए आपकी जमीन विद्युत सब स्टेशनों से 5 किलोमीटर के दायरे में होनी चाहिए तथा 2 hp सोलर पंप लगाने हेतु 4 इंच का क्रियाशील बोरिंग भी आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए ऊपर आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
-
प्रधानमंत्री कुसुम योजना का रेजिस्ट्रैशन कैसे करें?
योजना का रेजिस्ट्रैशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाईट https://pmkusum.mnre.gov.in/ पर क्लिक करें या महत्वपूर्ण लिंक के सेक्शन में दी गई लिंक के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
-
प्रधानमंत्री कुसुम योजना का टोल फ्री नंबर क्या है?
155261/011-24300606
महत्वपूर्ण लिंक
PM KUSUM YOJANA 2023 के बारे में अधिक जानकारी के लिए | [Know more] |
आवेदन हेतु | [Apply] |
टेलेग्राम | [Telegram] |
वेबसाईट | [News Crowd] |